Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अज्ञात कारण से लगी आग से हजारों का सामान जलकर हुआ राख





आलोक वर्नवाल
 संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलाखर्ग कलॉ में अज्ञात कारण से लगी आग सारा सामान जलकर हुआ खाक। इस बाबत मौके पर सूचना पाकर पहुंचे पिपरा प्रथम चौकी इंचार्ज राजेश कुमार गुप्ता ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया गया।


अज्ञात कारण से लगी आग आग लगी से जनहानि तो नहीं हुई लेकिन धनहानि से पूरा परिवार पीडित है
भेलाखर्ग कलॉ में आज सुबह करीब 5 बजे अज्ञात कारणों से लगे आग से गरीब परिवार राजेन्द्र प्रसाद पुत्र नन्दा का मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।


इनके छोटे बेटे गौतम की शादी   8 मई 2019 को होनी थी। राजिन्दर पुत्र नन्दा का कहना है कि घर में शादी के लिए 75 हजार रुपये का कपड़ा और डेढ़ लाख का आभूषण खरीदा गया था एवं बर्तन खरीदा गया था जोकि आग में चलकर राख हो गया। घर में जो भी कपड़ा व चावल गेहूं घरेलू सामान सहित कपड़ा आदि सब कुछ जलकर राख हो गया।


केवल तन का कपड़ा ही बचा जिस से परिवार के लोग काफी दिक्कत में आ गए हैं। जिसके कारण राजेंद्र पुत्र नंदा का एवं उनके परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया है इस घटना में आगजनी से काफी नुकसान हुआ है। इस  गरीब परिवार के पास एक भी रुपया नहीं बचा जिससे यह परिवार पूरी तरह से संकट में आ गया है एवं पूरा गांव गमगीन ने है।


मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का  जीवन यापन कर रहा था। राजेंद्र का पूरा परिवार शासन से मदद मिलने की आस है। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल राजेश कुमार द्वारा हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे