आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद में पेशी पर आए आरोपी ने दिनाँक 06 मई 2019 दिन सोमवार को जिसके खिलाफ मु0अ0सं0 49/2019 अन्तर्गत धारा 302/504 भा0द0वि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर में दर्ज है।
उस आरोपी ने पेशी सदर के लॉकअप में जान देने की कोशिश किया। इससे सम्बन्धित आरोपी आदर्श पुत्र स्व0 काशीराम निवासी बन्हैता थाना कोतवाली खलीलाबाद की पेशी जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, सन्तकबीरनगर की अदालत में थी।
जो जिला कारागार बस्ती से न्यायालय पेशी हेतु सदर लाकअप संतकबीरनगर में उपस्थित हुआ था, बाद पेशी अभियुक्त उपरोक्त वापस सदर लाकअप में आया और लाकअप के अन्दर बने शौचालय में समय लगभग 4.10 सायं अपने गमछे व जूते के फीते से गले को बांधकर शौचालय में बने रोशनदान में लटक गया ।
जिसे लाकअप में बन्द दूसरे कैदी ने देखने पर लाकअप मोहर्रिर को बुलाया। तत्काल लाकअप मुहर्रिर मय लाकअप में मौजूद कर्मचारीगण दौड़कर मौके पर जाकर गमछे को चाकू से काटकर आरोपी आदर्श को नीचे उतारा और सरकारी वाहन से सदर अस्पताल खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर में इलाज हेतु भेजा गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ