आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। आज सोमवार को जिला अस्पताल मे एक लावारिस महिला के भटकने के सम्बन्ध मे सूचना प्राप्त होने पर आशा ज्योति केन्द्र की प्रभारी उ0नि0 प्रतिभा सिंह द्वारा महिला से मिलकर पूछताछ की गई तो वह कुछ भी बताने से इन्कार कर रही थी।
महिला की तलाशी लेने पर महिला के पास से जेवरात, कपड़े व आधार कार्ड भी बरामद हुआ जिसके आधार पर महिला का निवास स्थान ग्राम भैसवलिया थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती ज्ञात हुआ। महिला के परिजनो को सूचना देकर बुलाया गया, परिजनो द्वारा बताया गया कि दिनॉक 04 मई 2019 को यह घर से नाराज होकर निकली थी हम लोगो ने काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नही चला, महिला घर से कुछ जेवरात भी लेकर निकली थी।
महिला के पास से बरामद जेवरात परिजनो को सुपुर्द किया गया। महिला को बरामद करने वाली टीम प्रभारी आशा ज्योति केन्द्र उ0नि0 प्रतिभा सिंह, महिला आरक्षी माधुरी सिंह, महिला पीआरडी सीमा एवं महिला पीआरडी संगीता शामिल रही।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ