Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सपा बसपा कांग्रेस ने जनता को दिए घाव ,उन जख्मो पर पीएम मोदी ने लगाया मरहम : सीएम योगी




सुनील उपाध्याय 
बस्ती। बस्ती पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित किया। बस्ती पहुँचे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा बसपा कांग्रेस के द्वारा जनता को जो घाव दिए गए थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन जख्मों पर मरहम लगाने का काम किया है ।


आज पूरे देश के अंदर चारों ओर मोदी मोदी की गूंज सुनाई दे रही है मोदी जी ने इन 5 वर्षों में पूरी दुनिया के अंदर भारत का सम्मान बढ़ाया है भारत का कोई भी नागरिक दुनिया के अंदर जहां कहीं भी है वहां पर उसे सम्मान मिलता है आज हर भारतीय गौरव महसूस कर सकता है ।आजादी के बाद वैश्विक  स्तर पर भारत का पहली बार इतना बड़ा सम्मान हुआ है चाहे विश्व योग दिवस के रूप में हो या  कुंभ के आयोजन जैसे काम के ऊपर से भारत विश्व में प्रसिद्ध हो गया है ,


जो भारत की जनता का सम्मान बढ़ाने वाला काम है  कांग्रेस की सरकार तो केंद्र में थी सपा बसपा की सरकार राज्य मे थी आपने देखा होगा कभी अयोध्या में ब्लास्ट कभी गोरखपुर में तो कभी वाराणसी में आतंकवादी हमला होता था लेकिन पिछले 5 सालों में उत्तर प्रदेश में किसी ने कोई भी ब्लास्ट देखा है क्या यह मोदी जी की सरकार के सुरक्षा के प्रति निति का परिणाम है देश के हर नागरिक को सुरक्षा की गारंटी उसकी समृद्धि के लिए अच्छे नियम कानून कई हाईवे रेलवे लाइन ऐम्स मेडिकल कॉलेज सहित तमाम विकास के कार्य इन 5 सालों में किए गए हैं 15 करोड़ नौजवानों को प्रधानमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत रोजगार देना ,33 करोड़ गरीबों की खाता खोलना तमाम किसानों को 500000 तक का स्वास्थ्य सुरक्षा देना यह कार्य हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने किया है |



मैं आपसे पूछना चाहता हूं मोदी जी ने किसी को कोई फायदा जाति देख कर नहीं किया है गरीबी देख कर दिया है जब मोदी जी ने तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ किसी की जाति देख कर नहीं किया नहीं दिया तो फिर आज जाति की बात कहां से आ रही है मुझे लगता है हमें अभी से एडवाइजरी जारी करने पड़ेगी उत्तर प्रदेश में कहीं कोई झगड़ा फसाद ना हो इसके बारे में पहले से व्यवस्था करनी पड़ेगी आपने देखा होगा आपको बिजली मिल रही है 


सपा की सरकार में बिजली नहीं मिलती थी सपा बसपा की सरकार में बिजली की भी जाति होती थी और जाति देखकर बिजली दी जाती थी ईद में बिजली मिलती थी लेकिन दीपावली और होली में बिजली नहीं मिलती थी लेकिन हमारी सरकार में सबको बिजली मिल रही है चाहे ईद हो होली हो दीपावली हो या फिर दशहरा हो क्योंकि हमारी सोच है सबका साथ सबका विकास

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे