अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। ब्रह्म शिरोमणि भगवान परशुराम की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ अक्षय तृतीया 7 मई मंगलवार को मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद चंद्रभान मणि तिवारी ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंडित शिवम त्यागी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डॉ नितिन शर्मा मौजूद थे
इस आशय की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष डॉ रामनरेश त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम की जयंती धुसाह स्थित समय माता मंदिर परिसर में धूमधाम के साथ मनाया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंडित शिवम त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में ब्राह्मणों को सचेत होने की आवश्यकता है । ब्राह्मण हमेशा पथ प्रदर्शक रहा है और भविष्य में भी रहेगा । इसमें कोई शक नहीं कि वर्तमान परिवेश में हमारी स्थिति में गिरावट आई है जिसे हमें सुधारने की तत्काल आवश्यकता है ।
हमें अपने समाज की रक्षा के लिए मजबूती के साथ एक होकर खड़ा होना ही पड़ेगा ।विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ नितिन कुमार शर्मा ने ब्राह्मण समाज के एकता पर बल दिया और उन्होंने वो दिन याद दिलाया जब पूरे विश्व का मार्गदर्शक ब्राह्मण हुआ करते थे। उन्होंने चाणक्य की भी याद दिलाई जिन्होंने अपने प्रण के बल पर साम्राज्य को ही पलट दिया था ।
भगवान परशुराम तो हमारे आराध्य देव ही हैं जिन्होंने एक नहीं सात सात बार क्षत्रियों का विनाश किया था । आज हम उन्हीं के जन्मोत्सव का कार्यक्रम मना रहे । कार्यक्रम में पहुंचे सांसद दद्दन मिश्र ने ब्राह्मण समाज के सभी लोगों का अभिनंदन किया और उन्होंने सभी को एक होकर अपने समाज के लिए आगे आने का आह्वान किया ।
उन्होंने ब्राह्मण समाज को नेतृत्व के लिए आगे आने को कहा क्योंकि चुनाव का समय चल रहा है इसलिए उन्होंने देश समाज तथा आत्म सुरक्षा के लिए भाजपा के पक्ष में वोट देकर उन्हें जिताने के लिए अपील किया । कार्यक्रम में पूर्व विधायक जीपी तिवारी, डॉक्टर तुलसीश दुबे, सेतुबंध त्रिपाठी, डॉ प्रांजल त्रिपाठी , ज्ञान सागर पाठक, सभासद संजय मिश्रा, शशी भूषण शुक्ला क्रांति, स्वाति तिवारी, रंजना पांडे सहित तमाम वक्ताओं ने संबोधित किया और सभी ने अपने संबोधन में ब्राह्मण एकता पर विशेष बल दिया ।ज्ञान सागर पाठक ने मंच से सभी ब्राह्मण समाज के लोगों से अपील किया कि 12 मई को सभी लोग सब कुछ भूलकर दद्दन मिश्रा को विजई बनाएं।
कार्यक्रम के दौरान सौरभ त्रिपाठी, विश्वनाथ पांडे, महेश मिश्रा, सोनू मिश्रा व शैलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण परिवार के लोग मौजूद थे । एक दूसरा कार्यक्रम राम जानकी मंदिर राज भवन मंदिर सिविल लाइन में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम का आयोजन पंडित रास बिहारी शुक्ला द्वारा किया गया । यहां पर भी ब्राह्मण समाज के तमाम लोग पहुंचे और सभी ने भगवान परशुराम को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रतिज्ञा ली ।
साथ ही समाज के लिए एकजुट होने का भी संकल्प लिया । इस कार्यक्रम में कृपाराम त्रिपाठी, माधव राज द्विवेदी, वासुदेव प्रसाद गुप्ता, अरुण प्रकाश पांडे , सुखदेव प्रसाद मिश्र, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, रासबिहारी शुक्ला, रघुनाथ प्रसाद सुकुल, कृष्णपाल मिश्रा, मुकेश शुक्ला, सुधीर कुमार मिश्र, पंकज कुमार पांडे, अनीता तिवारी, राधेश्याम मिश्र व कृष्ण कुमार शुक्ला सहित तमाम ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ