Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अवैध कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर।  सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चौकी प्रभारी बनकसिया शैलेंद्र शुक्ला के द्वारा एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस चौकी बनकसिया प्रभारी शैलेंद्र शुक्ला के द्वारा आरोपी शशिकांत उर्फ गोलू पुत्र विन्देश्वरी निवासी ग्राम घघसरा थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी के पास से एक अदद कट्टा बारह बोर व दो अदद  जिन्दा कारतूस के साथ ही एक पल्सर मोटरसाइकिल बिना रजिस्ट्रेशन के साथ करमैनीघाट से सोनौरा जाने वाली रोड़ पर दुकान की आड़ मे छिप कर खड़ा था और इस आरोपी को मुखविर की सुचना पर गिरफ्तार किया गया। इस आरोपी के अपराधिक इतिहास के बाबत यह रहा कि जनपद के खलीलाबाद कोतवाली समेत कई जिलो के थानो मे लूट ,चोरी जैसे कई मुकदमे दर्ज है। इसबाबत चौकी प्रभारी बनकसिया ने बताया कि यहा भी किसी घटना को अन्जाम देने के फिराक मे था लेकिन पुलिस की सक्रियता ने इसके बनाये योजना को असफल कर दिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे