गोण्डा: अपने भाई के ससुराल व अपने ननिहाल में भात खाने की रस्म अदायगी के दौरान युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई | मौत की सूचना जैसे युवक के घर पहुंची परिजनों में कोहराम मच गया | जबकि युवक का विवाह 2 दिन पहले ही हुआ था |
घटना को लेकर मृतक के पिता ने अपने बड़े बेटे समेत ससुराली जनों पर बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दिया है
थाना कोतवाली मनकापुर के कन्हई जोत निवासी रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी रामकेवल मिश्रा के तीन बेटो में लाल साहब {मृतक} का विवाह बीते 2 मई को बस्ती जनपद के बभनकला गांव निवासी चंद्रमणि पांडे की पुत्री उमा पांडे के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ था | रीत रिवाजों के अनुसार दुल्हन विदा होकर पति के घर अभी नहीं आई थी 1 वर्ष बाद उसका गाना आना था |
वैवाहिक रीत रिवाज के अनुसार मृतक लाल साहब अपने ननिहाल अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र के सीमन बाजीपुर गांव में नाना राम धीरज के घर भात खाने की रस्म अदायगी के लिए अपने बड़े भाई के साथ गया था | बताया जाता है कि बड़े भाई अनिल मिश्रा का ससुराल भी इसी घर में है बड़े भाई अनिल मिश्रा की पत्नी मृतक के नाना राम धीरज की पौत्री बताई जाती है |
शादी के उपरांत बीते 5 मई को वह जिस शौक से बड़े भाई के साथ भात खाने गया था उसे पता नहीं था की अब वह यहां से जीवित लौट कर नहीं जाएगा | बीते सोमवार को लाल साहब के मौत की मनहूस खबर जब उसके घर आई तो पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह दहाड़ मार के रोने लगा बुजुर्ग रामकेवल के रोने की आवाज से पास पड़ोस की लोग दहल उठे और किसी को विश्वास भी नहीं हो रहा था कि अपने ही मामा के घर व बड़े भाई के ससुराल से उसका शव आएगा|
घटनाक्रम के अनुसार बताया जाता है कि युवक ने ननिहाल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली लेकिन उसके पीछे का कारण कोई नहीं बता सका | रामकेवल के ससुरालीजन व बड़े पुत्र अनिल मिश्रा ने पीड़ित पिता से शव को घर न ले जाने व अयोध्या में ही दाह संस्कार करने की जिद करने लगे लेकिन पिता ने कलेजे पर पत्थर का टुकड़ा रखते हुए नौजवान बेटे के शव को अपने घर ले आया स्थानीय थाने में अपने बड़े बेटे समेत ससुराली जनों को नामजद करते हुए मनकापुर पुलिस में तहरीर देकर हत्या की आशंका जाहिर की है|
थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ