शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ :चिलबिला अपेक्स गर्ल्स इंटर कालेज में तरुण चेतना संस्थान के तत्वावधान में बाल विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें बालिकाओं को बाल विवाह के बारे में जागरूक किया गया। सामाजिक कार्यकत्री सरोजा सिंह ने कहा कि बाल विवाह एक अभिशाप की तरह है। कम उम्र में बालिकाओं की शादी कर देने से शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना होती है। उनका शरीरिक एवं मानसिक विकास भी रुक जाता है।
इसी क्रम में पी एल वी मो. शमीम ने कहा कि शादी का सही उम्र लड़कियों 18 और लड़को का 21 वर्ष होता है। इससे कम उम्र में शादी करना व करवाना दोनों अपराध है। जागरूकता से ही बाल विवाह को रोका जा सकता है। इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए शाहिद ने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए हम सब को आगे आना होगा। इस कार्यक्रम में हकीम अंसारी, राहुल गुप्ता, आजाद आलम, श्याम शंकर शुक्ला, हरिशंकर बर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ