अनीता गुलेरिया
दिल्ली :- 12 मई लोकसभा-चुनाव के मद्देनजर मतदान-रैली द्वारका सेक्टर 4 ओर 12 मार्केट से होते हुए छह और ग्यारह मार्केट में स्पोर्ट्स-काॅम्पलेक्स के सामने मतदान महा-रैली कार्यक्रम का आयोजन हुआ । जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भारी तादाद में उमड़ी-भीड़ में हर वर्ग, जाति के पुरुषों व महिलाओं सहित स्नेह-कुंज के इलावा आरडब्लयू, पीडब्ल्यूडी तहत कई एनजीओ के दिव्यांगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।
मतदान-जागरूकता रैली प्रोग्राम में द्वारका जिला-उपायुक्त राहुल सिंह, इलेक्शन-एसडीएम अनुपमा चक्रवती, द्वारका एसडीएम प्रदीप कुमार, कापासेड़ा एसडीएम नितिन जिंदल, अरुण कुमार वसंत विहार एसडीएम अशोक कुमार वर्मा, अतिरिक्त-जिलाधिकारी और जिले के दिव्यांग-आइकन विकास डागर,यूथ-आइकन अर्जुन पुन्दीर इस भव्य रैली का मुख्य हिस्सा बने । वहां आए मुख्य-अतिथि निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने दृष्टिबाधितो को स्मृति चिन्ह देते हुए रैली को संबोधित करते हुए कहा, हमारी पूरी कोशिश इस बार चुनाव को सुगम व सफल बनाना है ।
आने वाले रविवार को इस लोकसभा चुनाव में मेरी दिल्ली की जनता से से अपील है, आप उस दिन कहीं बाहर ना जाकर दिल्ली में रहते हुए,अपने पोलिंग सेंटर जाकर बिना किसी दबाव के और निष्पक्ष-मतदान जरूर करें ।इस बार एक भी मतदाता मतदान देने से ना चुके । हमारे प्रशासन विभाग के साथ-साथ स्थानीय निवासियों द्वारा की गई मेहनत बर्बाद ना जाए । देश का सबसे बड़ा महोत्सव जो पांच साल के बाद आता है, हमें इसका हिस्सा जरूर बनना है ।
वीडियो
विश्व-विख्यात प्रसिद्ध भारत देश की सबसे बड़े लोकतंत्र-देश की गरिमा को हमें बनाए रखना है । उन्होंने दिव्यांग-जनों पर बने पीडब्ल्यूडी एॅप के बारे में बताते हुए कहा,किसी भी दिव्यांग द्वारा पीडब्ल्यूडी एॅप लॉगइन करते ही हमारी टीम उसको घर से लेकर आएगी और घर पर छोड़कर जाएगी । दृष्टिबाधितो के लिए खासकर ब्रेल लिपि में बनाए गए एपिक-कार्ड,वोटर-कार्ड हेल्प-गाइडलाइन कार्ड प्रदान करते हुए, चुनावी-प्रक्रिया से अवगत करवाया ।
वीडियो
द्वारका जिले की आयोजित रैली में कुछ लोग साइकिल व मोटरसाइकिल पर पहुंचे, इस बीच रथ पर सवार गायिका रशिम इंडिया, संजय जैन ने लाइव-गीत प्रस्तुत करते हुए लोगों में मतदान जागरूकता प्रचार किया । प्रोग्राम में आए सारे दिव्यांग-दृष्टिबाधि छात्रों में सत्यावती कॉलेज के इकबाल मजीद ने मधुर आवाज में देशभक्ति गीत सुनाया । आचार संहिता सतर्कता पर बोलते हुए डॉ रणबीर सिंह ने लोगों से कहा यदि आप अपने इलाके में चुनावी प्रक्रिया का दुरुपयोग देखते हैं,तब छोटा सा वीडियो बनाकर हमारे सीविजील एॅप पर डाल सकते हैं ।
हमारी स्कवाइड- फ्लाइंग टीम तुरंत मौके पर पहुंच कर उसपर सख्त कार्रवाई करेगी आप के द्वारा दी गई जानकारी को पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा उन्होने मीडिया समक्ष बताते हुए कहा, हमारे एक सर्वे अनुसार दिल्ली मे सौ साल की उम्र के 96 लोग हैं । जिनको हम उनके घर से पोलिंग सेंटर लेकर आएंगे और वोट डालने के बाद उन्हे वहां सम्मानित किया जाएगा और हमारी टीम सम्मान सहित उन्हें घर पर छोड़कर भी आएगी ।
जिला-उपायुक्त राहुल सिंह ने बताया हमारे द्वारा छह महीनों से सभी उच्च शिक्षा-संस्थानो और कालेजो मे मतदान-जागरूकता कार्यक्रम करवाने के साथ-साथ लोगों में ईवीएम और वीवीपैट के बारे में जागरूकता फैलाई जा रही है । रैली का मुख्य-उद्देश्य लोगों को उनके वोट-मताधिकारो से जागरूक करवाना है । यदि इस बार मतदान 90 फ़ीसदी से ऊपर होता है,तब हम लोग इस प्रयास में खुद को पूरी तरह से कामयाब समझेंगे । कापासेहड़ा इलेक्शन-एसडीएम अनुपमा चक्रवर्ती ने कहा,आप पोलिंग सेंटर पहुंचकर मतदान जरूर कीजिए, क्योंकि मतदान मेरा अभिमान और स्वाभिमान है ।
इस को कायम रखना, हम सब का फर्ज बनता है । कार्यक्रम के अंतिम में डॉ. रणबीर सिंह द्वारा रैली मे मौजूद सभी लोगो को संकल्प-मतदान शपथ दिलाई गई और राष्ट्रीय-गान के साथ भव्य मतदान रैली,आयोजन का समापन किया गया । रैली में उमड़ी-भीड़ को देखकर, इस बार द्वारका-जिले में भारी मात्रा में मतदान होने का अंदेशा लगाया जा रहा है ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ