अखिलेश्वर तिवारी/वेद मिश्र
बलरामपुर ।। बलरामपुर में लोकसभा चुनाव का मतदान छठवें चरण में 12 मई को संपन्न होना है जिसके लिए सभी पार्टियों ने जातीय गणित के आधार पर स्टार प्रचारकों को उतारना शुरू कर दिया है । आज भाजपा के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने तुलसीपुर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्रा को भारी मतों से जिताने का अपील किया । 6 मई को बसपा सुप्रीमो मायावती ने जनसभा किया था जिसके जवाब में भाजपा ने आज रामविलास पासवान की जनसभा आयोजित किया ।
जानकारी के अनुसार तुलसीपुर के स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज में आयोजित चुनावी जनसभा में बोलते हुए रामविलास पासवान ने कहा कि मायावती का एक भी सीट नहीं है लोकसभा में और वह प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रही है । दलितों का मसीहा कहने वाली मायावती ने दलित के लिए कोई कार्य नहीं किए हैं । अपने शासन काल कुछ भी नहीं किया 37 -38 सीट पर चुनाव लड़के प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देखने वाले लोग सभी के साथ धोखा कर रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सभी वर्गों के लिए कार्य किया है । दलित अधिनियम को कांग्रेस और सपा के द्वारा समाप्त करने की कुचक्र किया गया था जिसे मोदी सरकार ने फिर से बहाल किया । वहीं उन्होंने सभाओं के लिए आरक्षण लाकर सवर्ण गरीबों के लिए भी कार्य किया । उन्होंने कहा कि दलितों को आरक्षण मायावती या कांग्रेस ने नहीं दिया । बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने दिया था । बीपी सिंह ने जब मंडल कमिशन लागू किया था तब भी इन लोगों ने आरक्षण का पुरजोर विरोध किया था ।
इसे समाप्त करने का कुचक्र इन लोगों ने हमेशा किया है । गरीबों को रोटी देने का काम भाजपा ने किया है । ₹2 किलो गेहूं और ₹3 किलो चावल देकर गरीबों की सहायता की है । मायावती या फिर अखिलेश यादव ने ऐसा नहीं किया था । कांग्रेस ने तो कभी कुछ किया ही नहीं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में सेना को छूट नहीं दी जा रही थी । मोदी सरकार ने सेनाओं को छूट देकर आतंकवादियों के पसीने छुड़ा दिए हैं । आज हम जल थल वायु सभी तरीके से दुश्मन से लड़ रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि भाजपा की लहर चल रही है । आने वाले 23 तारीख को स्पष्ट हो जाएगा नरेंद्र मोदी पूरी बहुमत से दोबारा सरकार बनाएंगे । उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्रा को भारी मतों से जिताने की अपील की । सभा को यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल सहित तमाम नेताओं ने संबोधित किया । सांसद दद्दन मिश्रा ने अपने संबोधन में मैं केंद्र तथा राज्य सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया ।
बहराइच खलीलाबाद रेल लाइन गोंडा गोरखपुर बड़ी लाइन सहित गोंडा बलरामपुर उतरौला बलरामपुर सड़कों का निर्माण तथा बलरामपुर से बढ़नी बहराइच नेशनल हाईवे घोषित कराना प्रमुख उपलब्धियों में बताया । उन्होंने कहा कि अभी बहुत सारे कार्य अधूरे हैं जिसे पूरा करना बाकी है ।
आप लोग भारी मतों से जीता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करिए जिससे देश के साथ साथ क्षेत्र का विकास हो सके । कार्यक्रम के दौरान पदम सिंह चौधरी, मिथिलेश नाथ योगी मह्न्थ देवीपाटन, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, महिला जिला अध्यक्ष मंजू तिवारी, मणिशंकर पांडे, जगदंबा प्रसाद सोनकर, शैलेंद्र सिंह, बृज गोपाल पांडे , प्रदीप सिंह, विष्णु देव गुप्ता सहित तमाम भाजपा नेता कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ