शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर ब्रह्मदेव अधिवक्ता समाज के आयोजकत्व में जिला कलेक्ट्रेट प्रांगण में एक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन के साथ निशुल्क औषधि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | उक्त शिविर में अधिवक्ता व वादकारी समेत 400 लोगों का इलाज दवा व वितरण किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजन अर्चन कर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया |
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए ब्रह्मदेव समाज के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित हरि कांत शुक्ला ने कहा कि संगठन का उद्देश्य ब्राह्मण समाज के कल्याण के साथ ही सर्व समाज का हित करना है | इस मौके पर ब्रह्मदेव अधिवक्ता समाज के अध्यक्ष पंडित रमाशंकर मिश्रा ने कहा कि जितनी जिम्मेदारी हमारी हमारे परिवार के लिए होती है उतनी ही जिम्मेदारी हमारी अपने समाज के प्रति भी बनती है और इन जिम्मेदारियों को निर्वहन निस्वार्थ भाव से करना समाज के प्रत्येक नागरिक तक कर्तव्य है | इसी के साथ ही ब्रह्म देव समाज के अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र नारायण तिवारी ने कहा कि गरीब व असहाय लोगों की सामाजिक तौर पर मदद ही सच्ची समाज सेवा है |
इसी के साथ ब्रह्मदेव अधिवक्ता समाज के महामंत्री प्रदीप कुमार पांडेय ,परमानंद मिश्रा , शिवेश शुक्ल, प्रेम कुमार त्रिपाठी सहित आदि ने अपने विचार व्यक्त किए | उक्त चिकित्सा शिविर में सीएमओ द्वारा गठित टीम में डॉक्टर पवन कुमार डॉ अनुज सिंह , डॉ सुधाकर सिंह ,डॉ हासिम के साथ ही फार्मासिस्ट संतोष कुमार त्रिपाठी तथा डॉ गौरव त्रिपाठी एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अवंतिका पांडेय शामिल रही | कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला बार के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष रमेश बहादुर सिंह एडवोकेट , जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष रोहित कुमार शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता गण रहे |
कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में अधिवक्ता अनिल कुमार शुक्ला , सुधाकर सिंह ,देवेश त्रिपाठी ,ओम नाथ शुक्ला ,पवन कुमार मिश्र ,आलोक मिश्रा, राजीव त्रिवेदी ,सुश्री सीमा पांडेय, रितेश त्रिपाठी, प्रदीप चतुर्वेदी , राज किशोर त्रिपाठी ,अरुण कुमार पांडे ,शरद मिश्र, विवेक शुक्ला के साथ ही ब्रह्मदेव अधिवक्ता समाज के अन्यपदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा |
कार्यक्रम के अंत में ब्रह्मदेव अधिवक्ता समाज के महामंत्री पंडित प्रदीप कुमार पांडेय एडवोकेट ने आए हुए शिविर में सभी चिकित्सकों व अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया | शिविर के उपरांत कचहरी प्रांगण में ही ब्रम्हदेव साहित्य समाज के द्वारा एक कवि गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व डीजीसी पंडित श्याम नारायण मिश्रा "श्याम"के अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें भगवान परशुराम पर विस्तृत चर्चाओं के साथ लोगों ने काव्य पाठ किया | जिसका संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता राज किशोर त्रिपाठी रागी ने किया | कवि गोष्टी में सुरेश नारायण दुबे ,शेष नारायण दुबे ,वरिष्ठ अधिवक्ता भानु प्रताप त्रिपाठी मराल , जूनियर बार के उपाध्यक्ष विभा पांडेय, संगम लाल त्रिपाठी भंवर , सदाशिव पांडेय ,रूद्र नारायण मिश्रा, ओम प्रकाश पांडेय ,सुरेश कुमार पांडेय संभव समेत आदि कवि गण मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ