Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गर्ल्स कॉलेज की बालिकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली






अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के साथ तमाम सामाजिक संगठन व विद्यालय लगातार जागरूकता रैली गोष्टी तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरुक करने का कार्य कर रहे हैं ।


 आज गर्ल्स इंटर कॉलेज के तमाम अध्यापक अध्यापिकाओं व छात्राओं ने विद्यालय गेट से मतदाता जागरूकता रैली निकालकर नगर के मुख्य मार्गों पर चलते हुए लोगों को मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया । हाथों में स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लिए हुए बालिकाओं ने सभी से अनुरोध किया कि पहले वोट फिर दूसरा कोई काम करें । मतदान 12 मई को जिले में होना है और इस दिन मतदान करने के बाद ही दूसरा कोई कार्य करें । मतदान हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी है । 


हमारे मत से ही देश में मजबूत एवं लोकप्रिय सरकार का गठन होता है और लोकप्रिय तथा मजबूत सरकार ही देश व समाज का विकास करने में सक्षम होती है । जागरूकता रैली बलरामपुर गर्ल्स इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस विद्यालय में ही समाप्त हुई । रैली में अध्यापक अध्यापिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे