अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन के पंचम चरण के मतदान हेतु प्रारूप 17ए एवं अन्य अभिलेखों के निरीक्षण का आदेश दिया गया था। जिसका निरीक्षण सामान्य प्रेक्षक श्रावस्ती डॉ कल्याण कर द्वारा किया गया। कृषि उत्पादन मण्डी समिति में किया गया। इस अवसर पर चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
प्रेक्षक ने प्रारूप 17 ए जिसे मतदाता डायरी भी कहते है, प्रारूप 17 सी0 का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने सबसे न्यूनतम मतदान वाले प्रारूप 17ए, 17बी0, 17 सी0 व सबसे अधिक मतदान वाले प्रारूप 17ए, 17बी0, 17 सी0 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारी डायरी पर पीठासीन का हस्ताक्षर पाया गया। प्रेक्षक ने बूथों पर तैनात माइक्रो आब्जर्बर द्वारा दिये गये प्रारूप पर आख्या का भी निरीक्षण किया गया। माइक्रो आब्जर्बर द्वारा 38 विन्दुओं पर आख्या दी जाती है।
निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक पुलिस के0पी0 फिलिप, जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा करुणेश, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, एआरओ उतरौला अरुण कुमार गौड़, प्रेक्षक लाइजेनिंग आफिसर राजेश त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ