डॉ ओपी भारती
वजीरगंज(गोंडा) वजीरगंज क्षेत्र के रामपुर खरहन्टा के मजरे जोकाही में दो बच्चों के आपसी खेल में एक आठ वर्षीय बालक की जान चली गयी।
जोकाही निवासी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उसका आठ वर्षीय पुत्र किशन गांव के ही द्वारिका के 8 वर्षीय बेटे जैजैराम के साथ गांव के काली मंदिर के पास खेल रहे थे। खेलते खेलते दोनों एक दूसरे पर ईंट का टुकड़ा फेंकने लगे।
जैजैराम द्वारा फेंका गया ईंट का टुकड़ा लगने से किशन गिर गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। 5 भाई बहनों में सबसे छोटा किशन के मौत से घर मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस शव को थाने ले आयी वहीं गांव के कुछ लोग सुलह कराने को लेकर सक्रिय रहे। फिलहाल पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ