डॉ ओपी भारती
वजीरगंज गोण्डा:वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम ख़िरीडीह में समय लगभग साढे नौ बजे देर शाम गाँव निवासी रामअचल यादव के फूस के घर की टटिया में अज्ञात कारणों से बाहर से आग लग गयी,
जिससे इनके घर मे खाद्यान्न, कपड़ा , सिलाई मशीन, बर्तन, कुछ नगदी आदि सब जलकर राख हो गया व इनके भाई राम आनन्द यादव के भी घर को भीषण आग ने अपना शिकार बना लिया जिससे इनकी नई मोटरसाइकिल, पम्पिंग सेट ,चारा काटने की मशीन, सायकिल, गेहूँ, चावल ,कपड़ा,बर्तन तथा बगल में ही बंधी दो भैंसे भी जल गई।
इन दोनों लोगों के बदन पर जो कपड़ा है वही केवल बचा। गाँव के लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को फोन किया। फोन बजता रहा रिसीव नही हुआ।सूचना के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची।गाँव वालों की काफी मशक्कत के बाद बड़ी देर में आग पर काबू पाया जा सका। ग्राम प्रधान घनश्याम यादव ने हल्का लेखपाल को फोन द्वारा अवगत कराया तो उन्होंने बताया कि आकर क्षति का आंकलन करता हूँ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ