Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट व चुनाव में लगाये गये अधिकारियों के साथ की बैठक





शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़ |लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, सकुशल एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने आज विकास भवन के सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट व चुनाव ड्यिटी में लगाये गये अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन प्रक्रिया के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।


 जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में कहा कि जनपद में दिनांक 12 मई को 05 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है जिसमें जनपद के 1705457 मतदाता मतदान प्रक्रिया में अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें जिनमें 13684 दिव्यांग मतदाता भी सम्मिलित है। उन्होने कहा कि जनपद के 5 विधानसभा के 1892 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा जिनमें रामपुरखास, विशवनाथगंज, प्रतापगढ़, पट्टी एवं रानीगंज सम्मिलित है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद के जिन मतदान केन्द्रों पर 3 बूथ, 04 बूथ, 05 बूथ व 06 बूथ संख्या वाले है वहां पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी जो अपने निर्धारित बूथों पर निरन्तर भ्रमणशील रहकर मतदान प्रक्रिया को सुचारू ढंग से सम्पन्न करायेगें।


 जनपद में 23 जोनल मजिस्ट्रेट, 133 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 31 कलस्टर मोबाईल टीम की तैनाती गयी है और मतदान केन्द्रों पर सी0ए0पी0एफ0,पी0ए0सी0, पुलिस बल व होमगार्ड के जवान मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा के लिये तैनात रहेगें। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर साफ-सफाई की सुचारू व्यवस्था और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को फर्नीचर की सुविधा, डीसी मनरेगा को आने वाले मतदाताओं को व मतदान हेतु तैनात कार्मिकों को पीने के पानी के व्यवस्था हेतु 02 कर्मियों की तैनाती करने के लिये निर्देशित किया। उन्होने कहा कि दिनांक 11 मई को पोलिंग पार्टी रवाना हेतु जिन अधिकारियों व जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी गयी है वह प्रातः 7 बजे पोलिंग पार्टी स्थल एटीएल ग्राउण्ड पर पहुॅचकर मतदान कार्मिकों की उपस्थिति की जानकारी लें तत्पश्चात् पोलिंग पार्टी रवाना कराना समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करेगें।



 मतदान केन्द्रों के 200 मीटर की दूरी पर ही पार्टियों द्वारा बस्ता लेकर बैठेगें और वहां पर दो कुर्सी व एक मेज होनी चाहिये और वहां पर सीमित संख्या में ही व्यक्ति मौजूद रहेगें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि मतदान केन्द्रों पर मतदाता द्वारा मतदान करने के पश्चात् केन्द्र के आस-पास नही रहना चाहिये। मतदान केन्द्रों पर एक प्रत्याशी के मात्र एक ही एजेण्ट होने चाहिये। बैठक में मास्टर ट्रेनर द्वारा ईवीएम व वीवीपैट संचालन के सम्बन्ध में जानकारी भी दी गयी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे