अवधेश तिवारी
बलरामपुर ।। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 लोकसभा सीट श्रावस्ती हेतु जनपद बलरामपुर में 03 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव 12 मई को चुनाव संपन्न होने है। तुलसीपुर विधानसभा में 453 मतदान केन्द्र, गैंसड़ी विधानसभा मे 430 मतदान केन्द्रो व बलरामपुर में 479 मतदान केन्द्रों पर कुल 5996 मतदान कार्मिक चुनाव संपन्न करायेेगें। इन मतदान कार्मिकों का बूथवार रैण्डमाइजेशन सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में राजनैतिक पार्टियों के प्रत्याशी व प्रतिनिधियों के समक्ष कराया गया।
तीनों विधानसभाओं में कुल 548 रिजर्व मतदान कार्मिक नियुक्त किये गये है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल, निर्विघ्न, शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु माइक्रो आब्जर्बर तैनात किये गये है। जनपद बलरामपुर की तीनो विधानसभाओं में कुल 104 माइक्रो आब्र्जबर व श्रावस्ती में 115 माइक्रो आब्जर्बर नियुक्त किये गये है। जिनका रैण्डमाइजेशन प्रेक्षक की उपस्थिति में एनआईसी में सूचना विज्ञान अधिकारी दीपांकर श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
रैण्डमाइजेशन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी, बलरामपुर कृष्णा करुणेश, सीडीओ श्रावस्ती, सीडीओ बलरामपुर अमनदीप डुली, डीडीओ गिरीश चन्द्र पाठक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपांकर श्रीवास्तव, ऐश्वर्य दीप सहायक, लाइजेनिंग आफिसर प्रेक्षक व राजनैतिक पार्टी के प्रत्याशी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ