Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जन सेवा केंद्र संचालकों की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित





अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जन सेवा केंद्र संचालको के साथ बैठक कर उन्हें बेवकास्टिंग के सम्बंध में प्रशिक्षण एवं आई0पी0 कैमरों का वितरण किया गया। 

                     
सहायक प्रभारी अधिकारी वेबकास्टिंग ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक नरेश ने बताया कि  12 मई को 58 लोकसभा क्षेत्र श्रावस्ती के 129 बूथो पर लाइव वेबकास्टिंग कराई जाएगी इसके लिए सभी कार्यवाहिया पूर्ण कर ली गई। सभी निर्धारित बूथो पर कार्मिको की ड्यूटि लगा दी गई है । किट एवं उपकरण का वितरण भी कर दिया गया है। 


सभी वेबकास्टिंग ऑपरेटर दिनाँक 12 मई को मतदान शुरू होने से पूर्व अपने अपने केन्द्रो पर पहुँच कर माक पोल से पूर्व कैमरा इत्यादि लगा कर वेबकास्टिंग कार्य प्रारम्भ कर देंगे जिसकी सीधी निगरानी कलेक्ट्रेट सभागार वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम से होती रहेगी। इस कार्य हेतु विधान सभावार समन्वयक की ड्यूटि भी लगा दी गई है। बैठक में ,आनन्द कुमार, सुनील कुमार सिंह, टीकम चन्द्र पाण्डेय, अरविन्द तिवारी अभिषेक सिंह देवा नन्द ओझा सहित कई जनसेवा केन्द्र संचालक उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे