Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा बसपा तथा सपा पर जमकर किया प्रहार





अखिलेश्वर तिवारी 
अच्छे दिन लाने वालों का अब बुरा दिन आने वाला है
बलरामपुर ।। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में 12 तारीख को होने वाले मतदान को लेकर आज सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार के आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी। 


इसी के तहत आज श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु के पक्ष में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने एक चुनावी जनसभा को छोटे परेड ग्राउंड में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा बसपा गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा तथा पीएम मोदी को विश्व का सबसे बड़ा चोर कहकर भी संबोधित किया।

                  
जानकारी के अनुसारफ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मंच से कांग्रेस पार्टी के तमाम योजनाओं की तारीफ करते हुए मोदी सरकार और योगी सरकार की विफलता पर खूब तंज कसा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व का सबसे बड़ा चोर होने की संज्ञा देते हुए जनता से वादाखिलाफी का आरोप लगाया। मंच से गन्ना किसानों की बात करते हुए कहा कि जब मैं मंत्री था तो 180 रुपए प्रति कुंतल गन्ने के मूल्य को बढ़ाया गया था। लेकिन पिछले 9 साल में मेरे शासनकाल के बाद दो सरकारें हैं। 


उनके द्वारा मात्र ₹40 की बढ़ोतरी ही की जा सकी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की सबसे बड़ी समस्या उनका मूल्य भुगतान ना होना है। लेकिन जब मैं गन्ना मंत्री था तब मैंने यह सुनिश्चित किया था कि सभी चीनी मिल 14 दिनों के भीतर गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया करें। चीनी मिलें इस काम में विफल होते तो उनके मालिकों को जेल जाना होता था।


मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि बहन जी जितना खुद को नहीं जानती होंगी उससे ज्यादा मैं उन्हें जानता हूं । उनकी पार्टी में पैसे लेकर ही टिकट देने का काम किया जाता है। जो सबसे ज्यादा बोली लगाता है उसी को अंत में टिकट मिल जाता है। भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी दद्दन मिश्रा के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि दद्दन मिश्रा जब पहली बार चुनाव लड़ रहे थे। तो उन्हें चुनावी ककहरा सिखाने का काम मैंने ही किया था। वह टिकट मांगने के सिलसिले में मेरे घर के बाहर डेढ़ घंटे खड़े रहे थे। 


वहीं बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा के ऊपर तंज कसते हुए उन्होंने कहा की राम शिरोमणि वर्मा ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने टिकट की सबसे ज्यादा बोली लगाकर यहां से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। राम शिरोमणि वर्मा 20 करोड़ रुपए देकर बहन जी से टिकट लाए हैं । उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति इतनी अधिक रकम देकर टिकट लाएगा वह जीतने के बाद समाज व क्षेत्र का कैसे भला कर पाएगा । बहन जी पहले दलितों का वोट बेचा करती थी और अब गठबंधन होने के बाद दलितों पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों के वोट को भी बेचने लगी हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे