अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। आसन्न लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं । ऐसी ही जिला मुख्यालय की स्वयंसेवी संस्था समाज सेवा समिति है जिसके पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार गांव तथा कस्बों में शिविर लगाकर लोगों को मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है ।
संस्था ने आज हरिहरगंज बाजार में शिविर लगाकर तमाम लोगों से मतदान करने के लिए अपील किया तथा आसपास के लोगों को प्रेरित करने का सुझाव दिया ।
जानकारी के अनुसार श्रावस्ती लोक सभा निर्वाचन 2019 के तहत समाज सेवा समिति बलरामपुर के नेतृत्व में हरिहरगंज के आसपास गांव में व नगर के विभिन्न वार्डों मे मतदाताओं से बढ़ चढ़कर वोट डालने की अपील किया गया । चौपाल में मतदान के महत्व पर चर्चा हुई जिसमे समाज सेवा समिति प्रबंधक प्रमोद चौधरी ने कहा कि एक दिन पहले 11 मई को परिवार के सभी सदस्यों का पहचान पत्र निकाल कर रख ले । खुद वोट डालने जाएं और आसपास के अन्य लोगों को भी प्रेरित करें ।
समिति के उपाध्यक्ष रवींद्र गुप्ता कमलापुरी ने कहा कि धूप रहे या भीषण बरसात शत प्रतिशत करो । मतदान लोकतंत्र बने तभी महान, शत-प्रतिशत जब हो मतदान । उन्होने कई गांव में जाकर संबोधित किया पता लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया । समिति अध्यक्ष राम चरित्र गुप्ता ने शत-प्रतिशत मतदान कराने की शपथ दिलाई । जिसमें कई गांव में जाकर संम्बोधित करते हुये समिति महामंत्री सुखदेव आर्य ने कहा कि 12 मई को घर-घर महापर्व मनाना है ।
उन्होने कहा की शत-प्रतिशत मतदान कराने से लोकतंत्र मजबूत होगा । पहले मतदान बाद में जलपान । यह अभियान देश का सबसे बड़ा अभियान है जिसमें नेशनल पब्लिक स्कूल प्रबंधक पम्मी पांडे, राजकुमार, राम नारायण जग्गी राम, जसवंत यादव अंकित गुप्ता रवि प्रताप सिंह मनीष श्रीवास्तव सहित नगर व गांव के तमाम लोग मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ