अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय के फिटनेस जोन जिम परिसत मे क्रांतिकारी विचार मंच के तत्वावधान में सनातन शिरोमणि, क्षत्रिय कुलभूषण महाराणा प्रताप की जयंती को राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के रूप में मानते हुए संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ भारत माता व महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि से हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता क्रांतिकारी विचार मंच के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता हरिवंश सिंह ने की । मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्रावस्ती लोकसभा समन्वयक पूरन सिंह रहे एवं विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ स्वयंसेवक ओमप्रकाश मिश्रा एवं नगर संघ चालक डॉ ए.के.सिंह रहे।
गोष्ठी में अशोक तिवारी- आर्य जी ने अपने देशभक्ति गीत से सभी को प्रभावित किया। मुख्य वक्ता पूरन सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप समस्त भारतीयों के आदर्श हैं तथा उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठित कर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया अतः हमें उनका अनुसरण करते हुए समाज के सभी वर्गों को संगठित करके ही सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। मंसमिति के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश सिंह , संयोजक इन्दुभूषण जयसवाल व कमलेश त्रिपाठी सहित नन्द कुमार पाठक एवं कोषाध्यक्ष अम्बरीष शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किए।
क्रांतिकारी विचार मंच ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि महाराणा प्रताप के जयंती को राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के नाम से घोषित करवाये जाने की आवश्यकता है, जिसके लिये प्रयास किए जाएंगे तथा नगर में महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा की स्थापना का प्रयास शीघृ सफल होने वाला है। मंच का संचालन समिति के महामंत्री डॉ हब दुबे ने किया। इस संगोष्ठी में जय प्रकाश, गौरीश दुबे, राजकुमार द्विवेदी , प्रशान्त त्रिपाठी -मोनू , कृष्ण कान्त पुजारी , अजय मिश्रा , एडवोकेट हेरम्भ तिवारी, निशान्त चौहान, अभिषेक कसेरा , दुर्गेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ