गोण्डा: बहन के विदाई की तैयारियों को पूरा करने के लिए अपने घर से गाँव के मित्र के साथ बाइक से निकला था कि झिलाही बाईपास मार्ग पर सामने से आ रही बाइक के आमने सामने भिडंत में असमय काल के गाल में समां गया |
मनकापुर तहसील - झिलाही बाईपास मार्ग स्थित रमवापुर मार्ग पर मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बैरीपुर रामनाथ गांव निवासी रजनीश शुक्ला उम्र (19वर्ष) पुत्र जोतजीवन शुक्ला उर्फ पेशकार गांव के साथी विशाल ओझा उम्र (18वर्ष) पुत्र सत्यदेव ओझा उर्फ पप्पू के साथ बाइक से झिलाही बाजार जा रहा था |
![]() |
| दुर्घटनाग्रस्त बाइक |
कि झिलाही बाजार के तरफ से आ रहे मछलीगांव लौकहा गांव निवासी विकास पान्डेय उम्र 24वर्ष पुत्र जगदम्बा पान्डेय के बाइक के सामने-सामने भिड़त हो जाने से तीनो लोग गम्भीर रुप घायल हो गये। ग्रामीणो के सहयोग से घायलो को सीएचसी लाया गया।जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर गम्भीर दशा में जिलामुख्यालय रेफर कर दिया।बाइक चालक रजनीश को जिला से लखनऊ रेफर कर दिया जहां लखनऊ के एक निजी अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गयी।
मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।वही विकास पान्डेय का भी स्थित नाजुक बनी हुई है और लखनऊ में इलाज चल रहा है।विशाल ओझा का भी जिले के एक निजी अस्पताल संतोषजनक है।
बहन को डोली में विदा करने से पहले उठी भाई की अर्थी
बताते चले कि बीते ०६ मई को बैरीपुर गाँव निवासी मृतक रजनीश शुक्ला के बहन की शादी हुई थी और शादी में विदाई की परम्परा नहीं होने के कारण शादी के चार दिन बाद आज रजनीश अपनी बहन को डोली में बैठा कर विदा करने वाला था लेकिन होनी को कौन टाल सकता है बहन की डोली उठने से पहले ही इकलौते भाई की अर्थी उठ गयी |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ