Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

3 विधानसभा में मतदान कल पोलिंग पार्टियां स्पोर्ट्स स्टेडियम से रवाना





अखिलेश्वर तिवारी 
कमिश्नर डीआईजी डीएम व एसपी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर किया निरीक्षण
बलरामपुर ।। लोकसभा क्षेत्र श्रावस्ती जनपद बलरामपुर के तीनो विधानसभा सीट हेतु कुल 1362 पोलिंग पार्टिया व 5996 मतदान कार्मिक स्पोर्ट स्टेडियम से अपने मतदान केन्द्र के लिए रवाना हो गई। विधानसभा तुलसीपुर हेतु कुल 453 पोलिंग पार्टिया बनायी गई, विधानसभा गैंसड़ी से 430, बलरामपुर सदर से 479 पोलिंग पार्टिया रवाना हुई। 



इसके अतिरिक्त विधानसभा तुलसीपुर में 46, गैंसड़ी में 43, बलरामपुर सदर विधानसभा में 48 रिजर्व पार्टी बनायी गई है। मतदान कार्मिको का ड्यूटी पत्र दिये जाने हेतु अलग-अलग विधानसभावार काउण्टर बनाये गये थे। काउण्टर पर मतदान कार्मिको को ड्यूटी पत्र दिया गया व पोलिंग टीम को मतदान संबन्धी आवश्यक प्रपत्र व ईवीएम व वीवीपैट प्रदान किया गया।


 मतदान कार्मिकों के सुविधा हेतु लगातार माइक द्वारा जानकारी दिया जा रहा था। मतदान कार्मिको के लिये स्पोर्ट स्टेडियम हाॅल में ईवीएम व वीवीपैट संबन्धी फिल्म भी चलायी गई। मतदान कार्मिकों के रवानगी का निरीक्षण आयुक्त देवीपाटन मण्डल महेन्द्र कुमार, डीआईजी डाॅ0 राकेश सिंह जिला निर्वाचन अधिकारी जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश तथा पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा किया गया। आयुक्त महेंद्र कुमार ने समस्त मतदान कार्मिको को निडर होकर निष्पक्षतापूर्वक मतदान संपन्न कराने को कहा। डीआईजी डा0 राकेश सिंह ने कहा कि मतदान के समय किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं करने दी जायेगी । 


ऐसा करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्यवाह की जायेगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, बलरामपुर अमनदीप डुली, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, बलरामपुर अरुण कुमार शुक्ल, तीनो विधानसभाओं के सहायक रिटर्निंग आफिसर मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे