अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो । भाजपा महानगर इकाई ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का 1984 में हुए दंगो को लेकर दिये बयान की निंदा करते हुए पुतला फूंका। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता का बयान न सिर्फ उन हजारों शहीद सिखां के परिवारों का धाव ताजा करने वाला है बल्कि पूरी मानवता को मर्माहत भी करने वाला है।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा मण्डल महामंत्री ओम मोटवानी ने किया। प्रमुख वक्ता पूर्व नगर उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव शुक्ला ने कहा कि पूरी कांग्रेस के नेताओं का चरित्र भी इनके बयान से मेल खाता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता रणधीर सिंह ‘‘डब्लू’’, मण्डल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, महानगर उपाध्यक्ष तिलकराम मौर्या, भाजपा नेता अजय ओझा, मण्डल मंत्री दिनेश कनौजिया, अनूप सिंह, ज्योति गुप्ता, दीपक गुप्ता, अर्जुनलाल गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ