Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डीएम और एसपी द्वारा अनेको मतदान केंद्रों का लिया गया जायजा, दिया दिशानिर्देश





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के आगाज होने के साथ ही प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सक्रिय रहा। लोकसभा चुनाव के बाबत अधिसूचना से लेकर आज मतदान तक पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली थी। इसी कड़ी में आज मतदान के दिन डीएम और एसपी पूरी तरह से व्यवस्था को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने में तत्पर रहे।


 लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के छठे चरण के मतदान को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के क्रम में आज 12 मई दिन रविवार को जिलाधिकारी संतकबीरनगर रवीश गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर आकाश तोमर द्वारा हो रहेें छठे चरण के मतदान में मतदान केंद्रों पर भ्रमण करते हुए वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।


 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहते हुए चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु निर्देशित भी किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मियों एवं मतदान कर्मियों हेतु वितरित किए गए लंच पैकेट की गुणवत्ता की जांच करते हुए आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए। जिससे इन कर्मचारियों और अन्य कर्मियों को कोई दिक्कत न रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे