Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रेलवे गेट खोलने को लेकर हुई मारपीट




अमरजीत सिंह 

अयोध्या ब्यूरो ।जिले के बडागाव   रेलवे स्टेशन गौरियामऊ हाल्ट स्टेशन के बीच रेलवे फाटक गौहन्ना   गेटमैन मीसा निवासी के बीच गेट खोलने को लेकर मारपीट हुई ।जिसको लेकर गेटमैन ने एक घंटे से रेल फाटक बंद कर मामले की सूचना उच्चाधिकारियों के साथ रेलवे पुलिस को दी।


लगभग  एक घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस  के किसी सक्षम अधिकारी के नही पहुचने  से जाम की स्थिति बनी हुई है। राहगीरों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग लोहिया पुल से ऐहार बड़ा गाँव सारंगापुर अमानीगंज की महज सम्पर्क मार्ग होने से एक घंटे से जाम मे फंसे हुए है।गेटमैन श्रीराम यादव ने अपने साथ मारपीट का विवरण तथा फाटक को जबरन खोलवाने के लिए उच्चाधिकारियों  के पहुचने के बाद ही निस्तारण की जिद पर अड़ा हुआ है।


 मामला गेट नम्बर 139 सी का बताया जाता है कि गौहन्ना गांव निवासी राम सिंह रावत के रिश्तेदार सोनू रावत यूपी 42 एच 3584 और जबरन गेट खुलवाने को लेकर दोनो मे बिवाद हो गया गेट मैन श्रीराम ने बताया कि जिस समय ये गेट खुलवा रहे थे उस गाड़ी नम्बर 14205 पदमावती फैजाबाद से दिल्ली जा रही थी खबर लिखे जाने तक पुलिस घटना स्थल तक नही पहुंच सकी
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे