Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ छठे चरण का मतदान





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। लोकसभा 2019 के छठे चरण में मतदाताओं ने जनपद में शांतिपूर्ण तरीके मतदान किया। जिसमें पुलिस प्रशासन और केंद्रीय बलो ने काफी बेहतर कार्य किया है।



जनपद में छठे चरण का मतदान समाप्त हुआ जिसमें जनपद की पांच विधानसभा में 1462 पोलिंग पार्टियों द्वारा 2225 मतदान केंद्रों पर सकुशल मतदान संपन्न कराया गया। लोक सभा क्षेत्र 62 मेंकुल मतदान प्रतिशत 55.37 रहा। जनपद में कुल 7 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद आगामी 23 मई को नए सांसद का चयन ईवीएम खुलने के बाद ही होगा।


बताते चले कि इस बार मतदान प्रतिशत ना बढ़ने में दो कारण माना जा रहा है जिसमें एक भीषण धूप व गर्मी तथा दूसरा जबरदस्त लगन का मौसम रहा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में शादी विवाह के अलावा मुंडन कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित हो रहे हैं।



इस कारण भी मतदाता बूथों तक नहीं पहुंच पाए। कड़ी धूप होने के कारण भी लोग धूप में लाइन लगाने से कतराते रहे। इसीकारण जिला प्रशासन ने ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया था कि वह अपने ग्राम सभा के बूथों पर बाहर टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था उपलब्ध कराए। जिससे गर्मी से थोड़ी बचाव हो सके। इस कड़ी धूप में लाइन लगाना मुश्किल कार्य रहा है। मतदान प्रतिशत ना बढ़ने का एक कारण इसे भी माना जा रहा है। मतदान के दौरान प्रशासनिक अमला पूरी तरह से चौकस रहा जिससे कही भी किसी अप्रिय घटना नही हो पाई है। केंद्रीय बल ने भी शांतिव्यवस्था को पालन करवाने हेतू अपने कर्तव्य को पूर्ण किया। जिससे मतदान बेहद शांतिपूर्ण रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे