Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संदिग्ध परिस्थितियों में टेंट हाउस के गोदाम में लटका मिला प्रेमी युगल का शव




अमरजीत सिंह
अयोध्या। संदिग्ध परिस्थितियों थाना कैंट इलाके के भीखनपुर गांव में स्थित एक टेंट हाउस में प्रेमी, प्रेमिका का शव लटका मिला।



प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शादी मुमकिन न होने पाने के कारण दोनो ने आत्महत्या की है। फिरहाल पुलिस को इंतजार पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वजह की सही जानकारी मिल पायेगी।



टेंट हाउस के स्वामी सोमई जब अपने गोदाम रविवार की सुबह पहुंचे तो उन्होने देखा कि गोदाम की पहली मंजिल पर बल्ली के सहारे युवक व युवती का शव लटका है। जानकारी मिलने पर पहुंचे लोगो ने इनकी पहचान गांव निवासी श्रीप्रकाश तथा शिवांगी साहू के रुप में की। ग्रामीणों के अनुसार दोनो में काफी दिन से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे