दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।मसकनवा बाजार में आए दिन लग रहे जाम के झाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस महकमा सख्त हो गया है।पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह के निर्देशन में रविवार की देर शाम को थाना प्रभारी छपिया श्यामबहादुर सिंह के नेतृत्व में छपिया पुलिस ने मसकनवा बाजार सहित कई अन्य स्थानों पे अतिक्रमण के खिलाफ पैदल गस्त कर अभियान चलाया अचानक हुई पुलिस की कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने सभी दुकानें के आगे पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए दिए कड़ी चेतावनी दोबारा पटरी पर अतिक्रमण किए तो किसी को बक्सा नहीं जाएगा। मसकनवा गौराचौकी मार्ग का बाजार का फुटपाथ बचा ही नही जहां अतिक्रमण न हुआ हो।
उच्चाधिकारियों के आदेश पर कई बार अतिक्रमण हटाया गया लेकिन दुकानदार कुछ ही दिनों बाद फिर कब्जा कर लिए। फुटपाथ पर अतिक्रमण के चलते बाजार में आए दिन जाम भी लग रहा है।प्रभारी निरीक्षक छपिया ने बताया कि इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए एसपी ने सख्त निर्देश दिया कि फुटपाथ से अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए अगर इसके बाद कोई अतिक्रमण करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
इस मौके पर टीम में शामिल उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव,वीरेन्द्र पाल,मुकुन्दर सिंह,कांस्टेबल अखण्ड प्रताप सिंह,अवधेश कुशवाहा,संजय सिंह,अजय निषाद,महिला कांस्टेबल स्वीटी कुमारी,विन्दु यादव,वर्षा गुप्ता, सुनीता कुशवाहा,गुड़िया यादव,सहित कई अन्य पुलिसकर्मी रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ