अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो ।उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बिहार को बध के लिए गौ-तस्करी किये जाने का खुलासा मुकामी पुलिस ने करते हुए भगौड़ा सिपाही सहित 6 तस्करों को धर दबोचा जिसमें गैंग लीडर नन्द किशोर बरवार का सगा भाई आनन्द कुमार पुत्र रामदीन भी शामिल है।
गौ-तस्कर गिरोह का खुलासा पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को पता चला था कि भारी मात्रा में गौवंश का परिवहन अयोध्या जनपद के मार्गों से किया जा रहा है इसके लिए पुलिस ने एक पुलिस दल का गठन किया। गठित पुलिस टीम ने 11 मई को रौनाही हाईवे से कंटेनर ट्रक यूपी 18 टी 0174 जिसपर 8 गाय व 6 सांड लादे गये थे बरामद किया।
मौके से गैंग के सेंकेड लीडर भगौड़ा सिपाही असगर खां पुत्र कासिम खान निवासी मदारपुर थाना मोदाहा जनपद हमीरपुर सहित 6 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों में मो. अयाज उर्फ डब्लू पुत्र मो. इबरार निवासी मोहल्ला नाला कस्बा थाना रौनाही जनपद अयोध्या, फिरोज पुत्र जब्बार निवासी टपराना थाना झिंझाना जनपद शामली, आनन्द कुमार पुत्र रामदीन निवासी अंगनी का पुरवा मजरा भिटौरा थाना मनकापुर जनपद गोण्डा, मनमोहन पुत्र गोविन्द नारायन निवासी मूसेगंज जनपद गोण्डा व इश्तीखार पुत्र करीम निवासी सरवर कालोनी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर शामिल है। इन सभी के विरूद्ध 11 पशु कू्ररता अधिनियम व आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा कायम कर जेल भेजा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पशु तस्कर गैंग का सरगना नन्द किशोर बरवार है जो फरार है उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। इसके अलावां पकड़े गये सभी तस्करों के विरूद्ध हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए सभी सम्बन्धित जनपदों के एसएसपी को लिखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह गैंग लगभग 15 कंटेनर ट्रकों के माध्यम से गौ-तस्करी करता था जिनमें से सात ट्रक बरामद कर लिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ