अमरजीत सिंह
अयोध्या। शादी की बज रही शहनाइयां के बीच लघु शंका के लिए गए दूल्हे के दुल्हन के प्रेमी ने धारदार हथियार से गोद कर हत्या कर दी। घायल अवस्था में दूल्हे को लेकर उसके परिजन सीएससी खण्डासा पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |कुमारगंज थाना क्षेत्र के तिंदौली गाँव में इनायत नगर थाना क्षेत्र के महुलहारा गांव से बारात आई थी जहां शादी की शहनाइयां बज रही थी बाराती भोजन कर चुके थे और दूल्हे को भोजन कराने की व्यवस्था हो रही थी
तभी रात में लगभग 11:00 बजे दूल्हे को लघुशंका लगने पर वह अपने एक साथी के साथ बगल निर्जन स्थान पर चला गया यहां पर दुल्हन के कथित प्रेमी सिन्टू और लड्डू ने अपने एक अन्य साथी के साथ उसकी धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दिया | घायल दूल्हे को लेकर परिजन सीएचसी खण्डासा पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | घटना के बाद बराती और घरातील पक्ष में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है |
मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है म्रतक का नाम सुरेन्द्र बताया जा रहा है जो रामदयाल का पुत्र थाऔर इनायत नगर थाना क्षेत्र के गांव महुलहारा का रहने वाला था सीता राम की लड़की की शादी तय हुई थी सीताराम के घर तिंदौली बारात आई थी
।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ