Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेक्षक व डीएम ने मंडी समिति परिसर पहुंचकर स्ट्रांग रूम को कराया सील






अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। लोकसभा क्षेत्र श्रावस्ती 58 में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो चुका है । जनपद बलरामपुर के 3 विधानसभाओं तुलसीपुर गैसड़ी तथा बलरामपुर सदर में भी चुनाव संपन्न कराकर 10 प्रत्याशियों के भाग्य को ईवीएम में कैद किया जा चुका है । 



ईवीएम सुरक्षित रूप से कृषि उत्पादन मंडी समिति में बनाई गई स्ट्रांग रूम के अंदर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है । पूरी रात ईवीएम रखे जाने का कार्य चलता रहा और आज सुबह जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी तथा प्रेक्षक की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को सील किया गया । इससे पहले पांचवें चरण के अंतर्गत उतरौला विधानसभा क्षेत्र में 6 मई को मतदान संपन्न हुआ था जिसके सभी 484 बूथों की ईवीएम मशीनों को भी मंडी परिसर में ही बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है ।

                        
जानकारी के अनुसार शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद बारी आती है ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रूप से रखे जाने की ।ईवीएम मशीनों को कृषि उत्पादन मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम के अंदर सुरक्षित रखा गया है । रविवार देर शाम तक मतदान चलता रहा और देर रात तक ईवीएम मशीनों का पोलिंग स्टेशनों से आना भी जारी रहा । सभी मशीनें के आ जाने के बाद उनका मिलान कराकर विधानसभा वार स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया । 


आज सुबह मशीनों को सुरक्षित रख जाने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश तथा सामान्य प्रेक्षक डॉ कल्याणकर की मौजूदगी में सभी स्ट्रांग रूमों को सील कराया गया । सील कराते समय विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे । जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश ने  लाइव टुडे से बात करते हुए बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुका है  और ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रूप से  स्ट्रांग रूम में रख दिया गया है  जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है । ईवीएम की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बल सीआईएसफ के जवानों को तैनात किया गया है । 


स्ट्रांग रूम को सील करने के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ला सीओ सिटी कर्मवीर सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी उतरौला मनोज यादव सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी व सीआईएसफ के जवान मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे