राम गोपाल चौहान
मनकापुर गोण्डा: घर पर झगड़ा होने के बाद मार खा कर घर से भागा नाबालिक किशोर स्टेशन मास्टर के सूझबूझ से अपने परिजनों तक पहुच गया |
मामला मनकापुर रेलवे जंक्शन से जुड़ा है जहाँ सोमवार को गोरखपुर से अयोध्या जाने वाली गाड़ी संख्या 55001 सवारी गाड़ी के जाने के बाद प्लेटफार्म संख्या तीन पर स्टेशन अधीक्षक प्रभाकर पाण्डेय व स्टेशन मास्टर हरीश सिंह चौहान की नजर डरे-सहमे नाबालिक बच्चे पर पड़ी , शक होने पर उसे पूछताछ के लिए स्टेशन अधीक्षक कार्यालय लाया गया |
जहाँ 14 वर्षीय बच्चे ने अपना नाम मोहम्मद आसिफ पुत्र अब्दुल मुनीम निवासी वार्ड संख्या 22 मोहल्ला गदुरहवा नगर कोतवाली बलरामपुर बताया | आसिफ ने यह भी बताया कि घर पर झगड़ा होने व मार पड़ने के डर से किसी ट्रेन से यहाँ आ पंहुचा |
मामले में स्टेशन मास्टर ने किशोर को आरपीएफ के सुपर्द करते हुए परिजनों को सूचना दिलाया गया |
सूचना पर आये बड़े भाई मोहम्मद वारिस के सुपर्द किया गया |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ