Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कुँए से सिर कटी लाश (धड़) मिलने के पाँच दिन बाद हुआ सिर बरामद






रमेश कुमार मिश्र.
तरबगंज गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा बनगाँव में 8मई को एक कुँए से सिर कटी लाश बरामद हुई थी।लेकिन सिर की खोज करने के चार थाने की पुलिस सहित डाग स्क्यायड,व फोरेंसिक टीम भी लगी लेकिन कामयाबी नही मिली।इंस्पेक्टर तरबगंज की तिसरी आँख ने धड़ मिलने के पाँचवे दिन सिर भी एक नाले से बरामद कर लिया।लेकिन अभियुक्तो गिरप्तारी ना होना चर्चा का विषय बना हुआ है लोग दबी जुबान से कह रहे है की राजनीतिक दबाव तो नही।



बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा बनगाँव के मजरा मुरावन पुरवा गाँव के एक कुँए में सिर कटी लाश पड़ी थी।जिसकी सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश को कुँए से निकालकर पहचान कराई तो गाँव के बृजनाथ सिंह पुत्र जयबहादुर सिंह ने अपने भाई विस्वनाथ सिह30के रूप मे की जिस पर गाँव के एक व्यक्ति सहित पाँच अज्ञात के खिलाफ हत्या करके लाश गायब करने का  मुकदमा भी दर्ज कराया था।घटना स्थल पर पहुँचे एसपी आरपीसिंह ने सिर खोजने के लिए पुलिस टीम के साथ डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम को लगाया लेकिन कोई कामयाबी नही मिल सकी।इंस्पेक्टर तरबगंज संजय कुमार दूबे ने तीसरी आँख का सहारा लिया और सिर दिखाई पड़ने लगा जो बारह फाटक बंधे के पास एक नाले से लाश मिलने के पाँचवे दिन दिनाँक 13/05/2019को बरामद कर लिया है।लेकिन अभियुक्तो की गिरप्तारी ना होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।लोगो के जुबान से एक ही सवाल निकलकर आरहा है कही राजनीतिक दबाव तो नही।



इंस्पेक्टर तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की सिर बंधे पर बना बारह फाटक के बगल एक नाले से बरामद किया गया है।अभियुक्तो के गिरप्तारी के लिए प्रयास किए जारहे है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे