Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शौचालय टैंक में गिरकर मासूम की हुई मौत के मामले में आया नया मोड़








    ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। शौचालय के टैंक में गिरकर बच्चे की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक बच्चे दद्दन के पिता ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर दिया है जिसमें कहा गया हैै कि उसके बच्चे की मौत शौचालय के टैंक में गिरने से हुई है।




पीड़ित का आरोप है कि उस टैंक में शौचालय के लाभार्थी ने पानी भरकर मछली पाल रखी थी। शौचालय का निर्माण काफी पहले पूरा हो जाना था, मगर कुछ गांव के जिम्मेदार लोगों ने अपनी कमी को छुपाने के लिए बच्चे की मौत तालाब में डूबने से होना दिखा कर एक कागज पर अंगूठा लगवा लिया।





    शनिवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलौना चाइन पुरवा निवासी रामइंदर का 3 वर्षीय पुत्र दद्दन शौचालय टैंक की भेंट चढ़ गया। उसके परिवार पर तो संकट के बादल छाए थे। पीड़ित रामइंदर के अनुसार इस दुख की घड़ी में भी लोग अपना दांव पेंच खेल रहे थे। कोई मामले पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहा था, तो कोई अपने बचाव के लिये गोटी बिछा रहा था।




उसने बताया कि एक तरफ उसके बच्चे का शव पड़ा था। वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोग पुलिस के साथ मिलीभगत करके घटना को नया मोड़ देने में जुटे थे। मौजूद पुलिस पुलिस कर्मी कह रहे थे कि पंचनामा करवा लो नहीं तो शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दूंगा। इतने में गांव के जिम्मेदार लोग एक कागज पर पंचनामा लिखकर ले आये और कहा कि इस पर अंगूठा लगा दो हम सब देख लेंगे।




अंततः दुख से व्याकुल रामइंदर उनके विश्वास में आ गया। उसने पंचनामा के कागज पर अंगूठा लगा दिया। बाद में उसे पता चला कि पंचनामा में बच्चे की मौत तालाब में डूबने से होना दिखाया गया है। अब कार्रवाई के लिए वह आगे जाएगा।




कोतवाल राजेश कुमार सिंह कहते हैं बच्चे की मौत का मामला उनकी जानकारी में है, मगर तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे