Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दिनदहाड़े बीमा प्रतिनिधि से हुई लूट, पुलिस नही दर्ज कर रही मुकदमा





ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। कोतवाली करनैलगंज में अब चोर व लुटेरे इतने निरंकुश हो चुके हैं कि रात तो रात, अब दिन में भी घटना को अंजाम देने में नहीं हिचकते।सोमवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे एक बीमा प्रतिनिधि को लुटेरों ने उस समय असलहे के बल पर सरेआम लूट लिया, जब वह बीमा धारकों का पैसा जमा करने करनैलगंज एलआईसी कार्यालय जा रहा था।



तहरीर देने के बाद भी पुलिस कार्यवाही करने के बजाय पीड़ित को भंभुवा चौकी यह कह कर भेज दिया कि मामला उक्त चौकी से सम्बंधित है।
   

घटना सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे की है। राजेन्द्र कुमार गोस्वामी निवासी नकार चतरूपुर  बीमा अभिकर्ता का कार्य करते है। अपने घर से लगभग 10 बजे लोगों की किस्त का पैसा जमा करने करनैलगंज स्थित जीवन बीमा निगम कार्यालय के लिए निकले थे।



अभी वह ग्राम पारा व खजुरिया के बीच पहुंचे ही थे कि पीछे से आये बाइक सवारों ने उनकी कनपटी पर असलहा सटा दिया। दोनों ने अपने मुंह ढक रखे थे, जिससे पहचान नहीं हो पा रही थी। बदमाश अभिकर्ता के जेब में रखा 6500 सौ रूपया निकालने लगे जिस पर तीनों के बीच छीना झपटी होने लगी। इसी बीच बदमाशों का चेहरा भी खुल गया जिससे अभिकर्ता ने दोनों बदमाशों को पहचान लिया।



 बदमाश जान से मार देने की धमकी देते हुये भाग निकले। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दिया मगर पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाय पीड़ित को टरका रही है। यही नहीं इससे पहले भी कोतवाली इलाके में हुई लूट का अब तक पर्दाफाश करने में पुलिस नाकाम रही।



पीड़ित के अनुसार कोतवाल ने उसे भँभुआ चौकी प्रभारी के पास भेज दिया। भँभुआ पुलिस चौकी प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे