Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अवैध हथियार के साथ युवक ग्रिफ्तार




अनीता गुलेरिया
दिल्ली : द्वारका जिले के सेक्टर 23. इलाके में चुनावी-प्रक्रिया दौरान पुलिस-पेट्रोलिंग करते हुए देर रात 11:00 बजे अम्बराही गांव के पास बने वर्धमान-मॉल, सेक्टर 19. द्वारका के पास एक संदिग्ध युवक के काले रंग के लैपटॉप-बैग की तलाशी दौरान उसके अंदर सफेद रंग के कपड़े में रखी चार सफिस्टिकैटड-पिस्तौल, एक देसी कट्टा और दो जिंदा-राउंड सहित उसे गिरफ्तार किया है ।



 द्वारका थाना सेक्टर 23. पुलिस द्वारा 164 /19, u/s 25 एक्ट.मामला दर्ज करते हुए कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म  कबूलते हुए बताया, वह दिल्ली और हरियाणा में अलग-अलग गैंग के लिए काम करता है । द्वारका-डीसीपी एंटो अल्फोनस ने मीडिया से बताया, पकड़े गए आरोपी का नाम सुमित खर्ब,उम्र (21) गांव मुंडेला-खर्ब का रहने वाला है । 


वह पहले भी कई बार सदिग्ध-मामलों में जेल जा चुका है । गुप्त-सूचना के आधार पर एसीपी राजेंद्र सिंह की अगुवाई मे एसएचओ संतन सिंह रावत इंस्पेक्टर सरिनिवासन, एसआई विवेक मंडोला, एएसआई रंधावा,एएसआई महेश त्यागी ने लगातार पेट्रोलिंग करते हुए वर्तमान मॉल के पास से सुमित को काले रंग के लैपटाप-बैंग मे रखे अवैध-हथियारों सहित गिरफ्तार किया है । 



आरोपी सुमित ने जांच-प्रक्रिया में बताया उसकी तिहाड़-जेल में यूपी के आरूष खुरेजा से मुलाकात हुई थी । वह चार-पांच महीने पहले उससे पिस्तौल,कारतूस लेकर दिल्ली में लोकसभा-चुनाव दौरान बेचने की फिराक मे था । द्वारका पुलिस आरोपी से गहन-पूछताछ  करते हुए अवैध-हथियारो के स्पलाॅयर-सरगना को गिरफ्त मे लेने की कोशिश मे जुटी है ।  द्वारका-पुलिस द्वारा आए दिन अवैध-हथियारों की धर-पकड़ लगातार जारी है, जो अपने-आप में काबिले तारीफ है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे