अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय पर टप्पे बाजो तथा झांसा देकर बैंकों तथा एटीएम के आसपास रुपए निकालकर जाने वाले लोगों के साथ छिनैती की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं । पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश लगा पाने में विफल रही है ।
ताजा घटनाक्रम में कोतवाली नगर क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया से आदित्य प्रसाद तिवारी नामक एक वृद्ध रुपए निकालकर कृषि मंडी समिति के अंदर एक बीज की दुकान पर कीटनाशक दवा लेने के लिए ज्यों ही अंदर घुसा उसी समय पहले से पीछा कर रहे 4 लोगों ने वृद्ध की साइकिल के हैंडल पर झोले में रखा बैग निकाल कर पूरे इत्मीनान के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए ।
कोतवाली नगर पुलिस मामले को दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन आगे बढ़ा रही है । प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय का कहना है कि शीघ्र टप्पे बाजों को पकड़ भी लिया जाएगा ।
जानकारी के अनुसार मंडी परिसर में स्थित बंसल बीज भंडार के बाहर खड़ी साइकिल पर रखे झोले में से बैग निकाल कर फरार होते समय वृद्ध ने टप्पे बाजो का पीछा भी किया परंतु असफल रहा ।
यह पूरी वारदात बंसल बीज भंडार पर लगे सीसीटीवी तथा मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी में बाकायदा कैद हो गया । घटना की सूचना पाकर नगर पुलिस हरकत मे आई कोतवाली नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया ।
सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है कि पीड़ित आदित्य प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली देहात बीज की दुकान में जाकर बैठते हैं कुछ ही समय बाद 2 लोग उनके पीछे जाकर खड़ा हो जाते हैं उसी समय बाहर मोटरसाइकिल से उतरकर एक युवक साइकिल से थोड़ी दूरी पर खड़ा होता है जिसे अंदर खड़ा व्यक्ति इशारा कर रहा है ।
उसी समय साइकिल के पास खड़ा युवक बड़े ही चालाकी से साइकिल पर रखे झोले से बैग निकाल कर सड़क पर तैयार खड़े मोटरसाइकिल सवार के साथ बैठकर फरार हो जाता है । फरार होते समय पीड़ित की निगाह साइकिल पर पड़ती है तथा वह फरार हो रहे टप्पे बाजो का पीछा करता है ।
वृद्धि के दौड़ते ही उसके पास खड़े दोनों युवक दुकान से निकल कर एक दूसरी बाइक पर सवार होकर चले जाते हैं । यह सभी घटनाक्रम दुकान के अंदर तथा मंडी परिसर में लगे कैमरों में बाकायदा कैद हो चुकी है । पुलिस उसे खंगाल भी रही है । हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कोई भी टप्पे बाज नहीं लगा है ।
पीड़ित व्यक्ति आदित्य प्रसाद का कहना है कि वह अपने बैग में ₹65000 रखे हुए था जिसे पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने के लिए गया था परंतु बैंक बंद होने के कारण पैसे जमा नहीं हो सके । इसीलिए वापस घर जाते समय यह घटना घटित हुई है ।
आदित्य प्रसाद का यह भी कहना है कि वह 45 हजार रुपये घर से लाए थे तथा बीस हजार रुपए बैंक ऑफ इंडिया से निकाल कर सभी रुपए 65 हजार जिसमें 70 नोट 500 के तथा तीन गड्डी सौ की शामिल थी एक हैंड बैग में रखकर झोले के अंदर छिपाकर साइकिल के हैंडल पर टांगा हुआ था ।
दुकान के अंदर जाते ही झोले से रुपए में भरा बैग निकाल कर टप्पे बाज फरार हो गए जिनका पीछा भी किया परंतु पकड़ने में सफल नहीं हो सका । फिलहाल पुलिस पूरे घटना के तहकीकात में जुटी हुई है । प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है शीघ्र ही टप्पे बाजो को पकड़ लिया जाएगा ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ