Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

साक्षी मिश्रा व लवली उपाध्याय ने संयुक्त रूप से मारी बाजी





एस.डी.चिल्ड्रेन एकेडमी के मेधावी छात्र छात्रा हुए पुरस्कृत
सुनील उपाध्याय 
बस्ती : मंगलवार को 2018-19में पूरे विद्यालय व  अपनी कक्षा में उत्कृष्ठ स्थान लाने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्रबन्धक चन्द्रमणि पाण्डेय ने दीवाल घडी व शैक्षणिक सामाग्री के साथ साथ सायकिल सम्यक पुरस्कार देकर सम्मानित किया पूरे विद्यालय में व अपनी कक्षा में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त साक्षी मिश्रा व लवली उपाध्याय को एक वर्ष तक का शुल्क व अपनी कक्षा में प्रथम व पूरे विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त भूमिका बर्मा व संगम चौहान को 6माह का शुल्क तथा अपनी कक्षा में प्रथम रहे व विद्यलय में तीसरे स्थान पर रहे 



विपुल यादव व परी शुक्ल का तीन माह का शुल्क माफ करने की घोषणा भी किया ग्रामीणांचल में शैक्षणिक विकास व विपिन्न परिवार के आर्थिक समस्या को ध्यान मे रखते हुए उन्होने अपनी समिति श्यामादेवी जनकल्याण समिति द्वारा इस वर्ष कक्षा 9 व 11 की निःशुल्क उपचारात्मक कक्षाओं के संचालन की बात कही उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं.और इनका विकास बिना शिक्षा सम्भव नहीं है हमारी समिति व स्कूल पूर्व की भांति इस वर्ष भी गरीब मेधावी सभी छात्र छात्रा को न्यूनतम शुल्क में शैक्षणिक व्यवस्था उपलब्ध कराने का कार्य करती रहेगी 


विद्यालय परिवार की तरफ से 80प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त खुशी शर्मा भूमिका बर्मा अंशिका यादव विक्रांत सिंह विजय यादव आयुष पाण्डेय सूरज मिश्रा अंकित मिश्रा पियुष पाण्डेय नैतिक पाण्डेय सहित दो दर्जन छात्र छात्राओं को दीवाल घडी व 60प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त सभी छात्रों को शैक्षणिक सामाग्री देकर पुरस्कृत किया गया इस मौके पर प्रधानाचार्य उमानाथ द्विवेदी उप प्रधानाचार्य सुधा पाण्डेय वरिष्ठ शिक्षिका निष्ठा सिंह बबिता पाण्डेय कोमल पाण्डेय रामकिशोर पटेल संतोष पाठक व शिवपूजन पटेल के अलावं सैकडों अभिभावकों व क्षेत्र के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे