ए. आर. उस्मानी
लखनऊ। रायबरेली में जिला पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान हिंसा में सदर विधायक अदिति सिंह घायल हो गई हैं।
cc कैमरा में दर्ज हुवा वीडियो
बता दें कि रायबरेली यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है और कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। बताया जा रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव पर वोट करने जा रहे जिला पंचायत सदस्यों पर हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मोदी स्कूल के पास दबंगों ने फायरिंग की। इसके बाद दबंगों ने सदर विधायक अदिति सिंह की गाड़ी का पीछा किया। इस दौरान अदिति सिंह की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घायल विधायक अदिति सिंह को डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर किया है।
घायल अदिति सिंह


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ