शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कुनबे के साथ हुआ अमंगल। दिल्ली में रोजगार के सिलसिले में रह रहा चंदौली के सरायराजा चासी के संतोष का परिवार मंगलवार की शुरुआत के साथ ही अमंगल का शिकार हो गया।
आधी रात सवा बारह बजे मंगलवार की शुरुआत हुए कुछ पल बीते थे संतोष की पत्नी दिल्ली से अर्टिगा कार से चंदौली जाते समय प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथोला पुलिस चौकी के पास सामने से आ रही ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और संतोष की पत्नी अपने बेटों और बहू के साथ कार में सवार थी इस हादसे में संतोष की पत्नी आशा, बेटा सुजीत जो खुद कार चला था बहू रानीदेवी की मौके पर ही मौत हो गई। वही संतोष के दूसरे बेटे अजीत के साथ ही परिवार के तीन अन्य सदस्य भी गम्भीर रूप से घायल हो गए।
चार घायलों में अजीत को छोड़कर सभी बेहोशी की हालत में है सोनू को भोर में ही प्रयागराज रेफर किया जा चुका था ,जबकि तीन अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन होश में न आने के चलते इन्हें भी प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वही लालगंज सीएचसी में तीनों शवो का पंचनामा भरा कर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में पुलिस लगी रही । मा बेटे और बहू का शव एक साथ लोगो के मुह से आह निकल जा रही थी। सूचना पाकर परिजन भी चंदौली से प्रतापगढ़ पहुच गये । बताया जा रहा है संतोष की भतीजी की शादी तेईस तारीख को होनी है और इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरा कुनबा दिल्ली से चंदौली जा रहा था लेकिन नियति को इन सब का इस खुशी में शामिल होना मंजूर नही था।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ