शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | जनपद के पट्टी कोतवाली के ढेढुआ में बीती रात दुकान बंद कर घर जा रहे सर्राफा व्यवसायी गंगा प्रसाद को गोली मारकर हत्या से आक्रोशित पट्टी बाजार के व्यापारियों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम स्थल पर बाकायदा लाउडस्पीकर लगाकर व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया और इस दौरान शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और भाषणों का दौर जारी रहा |
पुलिस प्रशासन के साथ ही नेता और सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है | सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की मांग को लेकर आक्रोशित लोग अड़े रहे। बता दे कि बीती रात गंगाप्रसाद को लेकर जिला अस्पताल पहुचे व्यपारियो ने जिला अस्पताल में भी जमकर हंगामा किया था। आईजी प्रयागराज मोहित अग्रवाल भी मौके पर पहुचे और जिला अस्पताल में भी आक्रोशित व्यपारियो को समझाने के प्रयास में लगे रहे लेकिन कोई असर नही पड़ा और सुबह से जाम लगा दिए।
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन आक्रोश को शांत कराने के प्रयास में लगा रहा किंतु सफलता हासिल नहीं मिली देर शाम तक चलता रहा जाम पर पहुंचे सूबे के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाने का भरसक प्रयास किया तब जाके उनके आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम समाप्त किया |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ