अखिलेश्वर तिवारी
खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण पदक सहित 28 पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के ताई क्वांडो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश के साथ साथ पूरे जिले का नाम रोशन करते हुए परचम लहराया है । वाराणसी में काशी ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देश की 16 टीमों ने प्रतिभाग किया।
ताइक्वांडो कोच जियाउल हसमत ने बताया कि उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बलरामपुर की टीम ने 14 स्वर्ण पदक सहित कुल 28 पदक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अर्जित कर जनपद बलरामपुर के लिए नया कीर्तिमान राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाया है । उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी के काशी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग कॉलेज में 10 से 13 मई 2019 तक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जनपद बलरामपुर की 28 सदस्य टीम ने प्रतिभाग किया था, जिसमें बालक बालिकाओं के अलग-अलग भार वर्ग में प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए 14 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक, तथा 8 कांस्य पदक अर्जित कर जनपद बलरामपुर के ताइक्वांडो इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया। प्रतियोगिता में इतनी बड़ी उपलब्धि वर्ष 2007 के बाद 2019 में हासिल हुई है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में संचिता शुक्ला स्वर्ण पदक, पलक दुबे स्वर्ण पदक, शचि कश्यप स्वर्ण पदक, दीक्षा कश्यप स्वर्ण पदक, सम्यक राजकमल स्वर्ण पदक केएस प्रणव स्वर्ण पदक, अभिषेक यादव स्वर्ण पदक, स्वप्निल श्रीवास्तव स्वर्ण पदक, प्रणव उपाध्याय स्वर्ण पदक, आदित्य हितकारी स्वर्ण पदक, श्रीराम यादव स्वर्ण पदक, भव्य मिश्रा स्वर्ण पदक, कृष्णा कुमार पाल स्वर्ण पदक, जैनेंद्र प्रताप सिंह स्वर्ण पदक, शिवम श्रीवास्तव रजत पदक, श्रुति गौतम रजत पदक, आकिब अंसारी रजत पदक, अखंड प्रताप सिंह रजत पदक, शिवम कुमार रजत पदक, अनंत श्रीवास्तव रजत पदक, सक्षम अग्रवाल कांस्य पदक, आयुष साहू कांस्य पदक, अनिरुद्ध कांस्य पदक, आदित्य दुबे का्ंस्य पदक, आयुष श्रीवास्तव का्ंस्य पदक, अवंतिका श्रीवास्तव कांस्य पदक, सौम्या श्रीवास्तव कांस्य पदक, सोनम आनंद कांस्य पदक हासिल करके पूरे देश में परचम लहराया है ।
पदक हासिल करने के बाद गृह वापसी पर आज एमएलके पीजी कॉलेज के निकट ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर पर बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ प्रांजल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ अब्दुल कयूम व संजीव कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम अभिभावक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ