अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो । सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने महिला समूह के कलेक्शन का पैसा लूटने वाले चार अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। घटना अयोध्या के थाना रामजन्मभूमि इलाके में स्थित नगर चक्रतीर्थ में 2 मई को घटी थी। आरोपी जनपद अयोध्या के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले है। गिरफ्तारी में शामिल टीम को एसएसपी ने 20 हजार के इनाम की घोषणा की है।
2 मई को दोपहर करीब 12 बजे थाना रामजन्मभूमि इलाके के परिक्रमा मार्ग मोहल्ला नगर चक्रतीर्थ के पास महिला समूह के कलेक्शन का साठ हजार रुपये को ले जा रहे राघवेन्द्र यादव के साथ लूट की घटना घटी थी। जिसमें मुकदमा पंजीकृत था पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
सर्विलांस के आधार पर संदेह होने पर पुलिस ने संतोष निषाद निवासी ग्राम रत्नाभारी थाना रौनाही, अजीत पाण्डेय निवासी परुवा पंडित का पुरवा थाना बीकापुर, दुर्गेश पाण्डेय निवासी डोभियारा थाना इनायत नगर तथा रवीन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम व थाना रौनाही को गिरफ्तार किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ