शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | भीषण गर्मी को देखते हुए गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी एलायंस क्लब इंटरनेशनल में पंछियों के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए छोटे-छोटे मिट्टी के मटके का वितरण का कार्य प्रारंभ किया है | बता दें कि क्लब द्वारा पशु पंछियों को गर्मी से बचाने के लिए घड़ा और मटका वितरण अभियान निरंतर कई वर्षों से कर रहा है |
क्लब की टीम ने रोशन लाल उमरवैश्य की अगुवाई में ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में भ्रमण करके मटको का वितरण किया और घरों में प्रतिदिन पानी रखने के लिए बच्चों महिलाओं का बुजुर्गों को प्रेरित किया | इस दौरान वरिष्ठ कवि साहित्यकार डॉ दयाराम मौर्य रत्न भी रहे |
इस दौरान क्लब के इंटरनेशनल एडवाइजर रोशन लाल उमरवैश्य ने कहा कि मानव और अन्य प्राणी एक दूसरे पर निर्भर है कहा जाता है कि जल ही जीवन है गर्मी में यह अमृततुल्य है, मनुष्य का कर्तव्य हो जाता है कि अन्य प्राणियों का संरक्षण करें |उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा |इस मौके पर आनंद मोहन ओझा ,शुभम ,शालिनी, धीरेंद्र कुमार ,राजीव कुमार ,रेखा, कृष्ण मोहन ,विवेक यादव, छेदीलाल ,आरती ,अर्चना पांडे, प्रीति सहित आदि लोग शामिल रहे | इस दौरान पशु पक्षियों का जीवन बचाने के लिए संकल्प लिया गया |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ