बनारसी चौधरी
बेलहर/संतकबीर नगर ।बखिरा थाना क्षेत्र के कुशहरा में गाली देने से मना करने पर एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। नदी के किनारे भैस चराने वृद्ध गया हुआ था।सूचना पर पहुची बखिरा पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक के नाती की तहरीर पर तीन लोगो के खिलाफ बखिरा थाने में हत्या का मुकदमा आइपीसी की धारा 302, 504 दर्ज कर किया गया है।
बताते चले कि बखिरा थाना क्षेत्र के कुशहरा निवासी 70 वर्षीय परमहंस मिश्र पुत्र स्व0 रामसुन्दर मिश्र गांव के पास तरकुलानी नामक स्थान पर भैंस चराने गए हुए थे। वहा मौजूद कुछ लोगो के द्वारा गाली दिया जा रहा था। जिसे मना करने पर मनबढो द्वारा वृद्ध के ऊपर हमला कर दिया गया। जिससे मौके पर ही परमहंस की मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंचे परिजनो ने शव को घर लेकर आया और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर एसओ बखिरा घटना स्थल पर पहुचे और शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
मृतक के नाती ने बखिरा थाने में दिया तहरीर
मृतक के नाती आदित्य पुत्र ओंकार नाथ मिश्र ने तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने तहरीर मे लिखा है मेरे बाबा प्रतिदिन की भांति मंगलवार को भैस चराने तरकुलानी नदी पर गए हुए थे।लगभग 11 बजे अजय पुत्र प्रेमशंकर ने उन्हे घर पर खाना खाने के लिए भेजा। इतने में मेरे पट्टीदार झिनगुदुर पुत्र ग्रीसचंद , भगवान पुत्र ग्रीसचंद और ग्रीसचंद पुत्र पारसनाथ मेरे बाबा के पहुच कर शराब और ताडी के नशे में पूरे गांव को गाली देने लगे।जब मेरे बाबा ने गाली देने से मना किया तो ग्रीश ने मेरे बाबा को पीछे से पकड लिए और अन्य दो लोगो ने मुंह दबा कर उन्हे मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाबत मृतक के नाती ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ