Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खोरहंसा क्षेत्र में युवक पर पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले







 खोरहंसा चौकी पुलिस की नाक के नीचे हुई दुस्साहसिक घटना
 वारदात की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें कुछ लोगों ने एक युवक के शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। इस घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। 
      


दिल दहलाने वाली यह दुस्साहसिक घटना जिले की कोतवाली देहात के जमुनियाबाग से कुछ दूर स्थित चिश्तीपुर की है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात मुग़लजोत निवासी 20 वर्षीय विष्णु गोस्वामी अपने पिता को मार रहा था। इस पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे मारने से रोका तो उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इससे नाराज होकर उक्त लोगों ने विष्णु पर पेट्रोल छिड़क कर आग दिया। इससे वह बुरी तरह जलकर घायल हो गया। पीड़ित के भाई महेश ने बताया कि विष्णु शराबी बाप को डांट-डपट रहा था। इसी बीच बाप ने विष्णु को मार दिया, जिससे वह चोटिल हो गया। 


आरोप है कि इस बीच वहां मौजूद मुगलजोत के दो लोगों ने विरोध किया और विष्णु पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत और बिगड़ गयी। डॉक्टरों ने पीड़ित को तुरंत लखनऊ रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डाक्टर लक्ष्मीकांत ने बताया कि विष्णु को किसी ने पेट्रोल डालकर जला दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे यहां भर्ती कराया गया था, लेकिन 60-70 प्रतिशत जला होने के कारण लखनऊ रेफर कर दिया गया है।


घायल विष्णु ने बताया कि पिता से उसका झगड़ा हो रहा था। नाक से खून निकलने पर नल पर धुल रहा था। इसी बीच दो लोगों ने पेट्रोल डाल कर माचिस की तीली लगा दी, जिससे वह जलने लगा। फिलहाल घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे