ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। दस दिन पूर्व हुई मारपीट, गाली गलौज व गैर इरादतन हत्या के मामले के चार आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामला खरगूपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रनियापुर के मजरा मननगरा का है। यहां की निवासिनी रीना देवी पत्नी स्व. सुखदेव चौहान व ननकऊ चौहान के बीच बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हो गयी थी। उसी को लेकर पांच मई को ननकऊ चौहान, गुड्डू, कुन्नू व छोटकऊ पुत्रगण कोयले चौहान ने एकराय होकर तेजू व उसकी मां रीना देवी पर हमला कर दिया था, जिसमें तेजू चौहान व बीच बचाव करने आये पहलवान चौहान को चोटें आयीं थी।
तेजू की हालत गम्भीर होने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। मृतक की मां रीना देवी की तहरीर पर पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज व गैर इरादतन हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी जिसमें मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक विजय यादव, शशि कपूर यादव, रमा शंकर मौर्य व अखिलेश्वर शर्मा ने बलुआ गन्ना कांटा के पास ननकऊ व गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया।
खरगूपुर थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल रवाना कर दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ