अखिलेश्वर तिवारी
विद्यालय के 6 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय स्थित सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल के 6 मेधावी छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेहद सराहनीय प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण एक रजत और एक कांस्य पदक अर्जित करके विद्यालय के साथ-साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है । खिलाड़ियों के इस उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया ।
सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ नितिन शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन काशी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी कॉलेज वाराणसी में 10 से 13 मई तक संपन्न हुआ था जिसमें बलरामपुर के 28 सदस्य टीम में जो प्रदेश स्तर पर चयनित हुई इसमें सेंट जेवियर्स स्कूल के 6 खिलाड़ियों ने टीम में जगह बनाई थी । सेंट जेवियर्स विद्यालय के छात्रों द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चार स्वर्ण, एक एक रजत तथा एक एक कांस्य पदक अर्जित किया । उन्होंने बताया कि बहुत ही कम समय में सेंट जेवियर स्कूल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी उपलब्धि अर्जित की है। मात्र सात महीने पूर्व सेंट जेवियर्स स्कूल में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण शुरू हुआ है । अल्प समय में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने कठोर परिश्रम करते हुए जिले के लिए व विद्यालय के लिए स्वर्णिम उपलब्धियां अर्जित की है।
सेंट जेवियर्स स्कूल प्रबंधन द्वारा विद्यालय परिसर में आज एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य डॉ नितिन कुमार शर्मा ने मोमेंटो प्रशस्ति पत्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। डॉक्टर शर्मा ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमारे विद्यालय के खिलाड़ी यदि राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करते हैं तो विद्यालय उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगी । उन्होंने यह भी कार्तिक भविष्य में आयोजित होने वाली बड़ी प्रतियोगिताओं में खेलने हेतु सारी सुविधाएं विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुहैया कराई जाएंगी । प्रधानाचार्य के इस घोषणा से विद्यालय के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दिखाई पड़ी। विद्यालय के जिन थे मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है उनमें स्वर्ण पदक विजेता संचिता शुक्ला, प्रणव के एस, अनिरुद्ध, आयुष, रजत पदक विजेता अनंत श्रीवास्तव तथा कांस्य पदक विजेता आदित्य ब्रांजे शामिल हैं । सम्मान समारोह के अवसर पर स्कूल के शिक्षक लाइक अंसारी ,फसीउरर्हमान, श्रीमती रेखा ठाकुर तथा राजेश जयसवाल उपस्थित रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ