अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने समस्त पुलिसकर्मियों से मित्र पुलिस की भूमिका निभाने का निर्देश जारी किया था । जिले की पुलिस अपने कार्य व्यवहार में सुधार करते हुए एसपी के निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए लगातार कीर्तिमान भी स्थापित किए हैं ।
जिनमें डायल हंड्रेड की विशेष भूमिका सराहनीय रही है। आज पुलिस अधीक्षक ने डायल हंड्रेड सहित 76 पुलिसकर्मियों को उनके क्विक रिश्पोंस व अच्छे कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र तथा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है ।
पुलिस ऑफिस से मिली सूचना के अनुसार माह अप्रैल में डायल हंड्रेड द्वारा अच्छा रिस्पांस समय लाने के फलस्वरूप जनपद बलरामपुर प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहा है जिसके लिए एसपी अनुराग आर्य ने 57 कमांडर, सब कमांडर व चालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
इसके अतिरिक्त कुल 07 पीआरवी अधिकारी कर्मचारीयों को विभिन्न सराहनीय कार्य करने के लिये प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यूपी 100 प्रभारी निरीक्षक साधु राम सहित अन्य 12 अधिकारियों तथा कर्मचारीयों को भी रिस्पांस टाइम सही रखने में अच्छा समन्वय स्थापित करने के लिए सम्मानित किया गया। कुल 76 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ